अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अमलेश्वर में बैठक, एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर स्थित अटल परिषद थाना के सामने सर्व हिंदू समाज एवं आरएसएस प्रमुख प्रकाश कश्यप की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत दिनों क्रिश्चियन कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल द्वारा हिंदू समाज के देवी-देवताओं के विरुद्ध की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त टिप्पणी के विरोध में थाना अमलेश्वर में सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आज सुबह 11:30 बजे ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर,एल्डरमैन रामाधार साहू, सुनील शर्मा, हीरालाल साहू, पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहू, ओबीसी प्रकोष्ठ महासचिव कुंज बिहारी साहू, किसान मोर्चा पदाधिकारी अजीत ठाकुर साहू, सुखदेव साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शिव साहू, सुमित टिकरिहा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने धार्मिक आस्थाओं के सम्मान बनाए रखने तथा समाज में सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!