जामगांव एम से पाटन तक निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, युवाओं में दिखा देशभक्ति का उत्साह

पाटन। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता सुमित चन्द्राकर के नेतृत्व में भव्य बाइक रैली तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा जामगांव (एम) से प्रारंभ होकर पाटन तक पहुंची।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर जामगांव (एम) में युवा साथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सैकड़ों बाइक सवार हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पाटन की ओर रवाना हुए। पूरे मार्ग में युवाओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।




भव्य बाइक रैली का समापन स्वामी आत्मानंद चौक, पाटन में किया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इस दौरान तिरंगे से सजी बाइक रैली ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाए।



