अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फल वाली बाड़ी का किया भ्रमण, आधुनिक तकनीक से खेती को बताया बदलाव की नई तस्वीर

दुर्ग, पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फल वाली बाड़ी का भ्रमण कर वहां की खेती-किसानी और फलों की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाड़ी में अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों को करीब से देखा और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

भूपेश बघेल ने कहा कि फल पाना हो तो कड़ी मेहनत करनी होती है और इसके साथ सही तकनीक की भी आवश्यकता होती है। उन्होंने चैतन्य के साथ फल वाली बाड़ी का भ्रमण करते हुए कहा कि समय के साथ खेती-किसानी में भी काफी बदलाव आया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उन्होंने बाड़ी में ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए लगाए गए गोल चक्र वाले खंभों का उल्लेख करते हुए बताया कि यह ड्रैगन फ्रूट को सहारा देने और उसकी खेती के लिए अपनाई जाने वाली आधुनिक विधि है। वहीं दूसरी ओर अमरूद के पौधे भी अब फल देने की तैयारी में हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने फल उत्पादन के लिए मेहनत के साथ आधुनिक तकनीक को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। फल वाली बाड़ी में अपनाई जा रही तकनीक और तैयार हो रही फसल खेती-किसानी में बदलते तौर-तरीकों की तस्वीर प्रस्तुत करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!