सेवा सहकारी समिति सुरपा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ध्वजा रोहन कर नारद साहू ने दी किसानों को बधाई
बेल्हारी, पाटन। सेवा सहकारी समिति मर्यादित सुरपा में राष्ट्रीय महापर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू ने ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रमोद जैन, किशोर यादव, भुवन बघेल, विवेक नारंग, हीरालाल धर्मगुड़ी, लोमश ठाकुर, टेमन साहू, कोमल दास अंगारे, डोमन धर्मगुड़ी सहित अन्य किसान बंधु उपस्थित रहे।




इस अवसर पर समिति के समिति प्रबंधक चंदुलाल टंडन, अशोक कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर, पोषण लाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर, झम्मनलाल बंछोर दैनिक कर्मचारी, प्रमोद साहू विक्रेता, तुषांत टंडन दैनिक कर्मचारी, हेमंत कुमार दैनिक कर्मचारी, विजय कुमार दैनिक कर्मचारी एवं पन्नालाल धर्मगुड़ी चौकीदार सहित समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।



