तहसील साहू संघ पाटन में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने ध्वजा रोहन कर,सामाजिक एकता का दिया संदेश
पाटन। तहसील साहू संघ पाटन में राष्ट्रीय महापर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने ध्वजारोहण कर सामाजिक बंधुओं सहित सर्व समाज के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में समाज की एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित में सभी की सहभागिता का संदेश दिया गया। उपस्थित समाजजनों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया तथा राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।




इस अवसर पर कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश साहू, उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू एवं श्रीमती विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू एवं भूनेश्वरी साहू, महासचिव महेंद्र साहू, समाजसेवी अशोक साहू, गंगादीन साहू, डॉ. सुरेश साहू, कौशल गंजीर सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



