अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान
अमलेश्वर। ग्राम सांकरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
Advertisement




कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य आर. के. चौरे एवं एम.सी.सी. अध्यक्ष तुलाराम सिंगौर सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य उपस्थितजनों ने भी पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



