वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती आज, खम्हरिया में सामाजिकजन और जनप्रतिनिधि करेंगे नमन
अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ लोधी समाज अंतर्गत उत्तर पाटन के लोधी समाज के तत्वावधान में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती समारोह का आयोजन आज ग्राम खम्हरिया में शाम 5 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिकजनों के साथ-साथ सर्व समाज के लोग शामिल होकर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धापूर्वक नमन करेंगे।
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना थीं। वे अदम्य शौर्य, साहस और स्वाभिमान की प्रतीक मानी जाती हैं। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली वीरांगना की राष्ट्रभक्ति और गौरवगाथा का कार्यक्रम के दौरान वाचन किया जाएगा।




आयोजकों ने बताया कि समारोह में लोधी समाज के सामाजिकजनों के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस अवसर पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके जीवन, संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश महामंत्री डॉ. घनश्याम कौशिक ने मीडिया को दी।



