अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट में सामाजिक नियमावली कार्यशाला एवं इकाई पदाधिकारियों का सम्मान संपन्न

पाटन अम्लेश्वर। तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक एवं सामाजिक नियमावली कार्यशाला का आयोजन परिक्षेत्रीय साहू भवन में किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, इकाई पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं सामाजिक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समाज की सामाजिक नियमावली की जानकारी प्रदान करने के साथ ही समाज में एकता, अनुशासन, आपसी समन्वय एवं सामाजिक दायित्वों को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान इकाई पदाधिकारियों एवं इकाई अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के प्रति उनके योगदान एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

बैठक में सामाजिक हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक नियमावली का पालन सुनिश्चित करने में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू, उपाध्यक्ष सुखदेव साहू एवं श्रीमती मधुकांता साहू, संगठन सचिव ओमप्रकाश साहू एवं श्रीमती हेमलता साहू, सचिव टीकाराम साहू, कोषाध्यक्ष राधे साहू, संरक्षक मोहन साहू, तहसील प्रतिनिधि रामाधार साहू (एल्डरमैन), युवा प्रकोष्ठ राजू साहू, प्रचार सचिव भारत कुमार साहू, मीडिया प्रभारी भूपेश साहू, जनपद सदस्य श्रीमती दामिनी राकेश साहू, श्रीमती योगिता साहू सहित समाज के वरिष्ठजन एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

वरिष्ठजनों में तीजुराम साहू, प्रद्युम्न साहू, कल्याण साहू, शिव कुमार साहू, तुलाराम साहू, सुखचंद साहू, टिकेश्वर साहू, ध्रुव साहू, यशवंत साहू, बरसाती साहू, ओमप्रकाश साहू, हिलेश्वर साहू, लाला राम साहू, रोशन साहू, मुराली साहू, देवनारायण साहू, तीरथ साहू, देवेंद्र साहू, पीलाराम साहू, मोहन साहू, प्रहलाद साहू, रामु राम साहू, श्रीमती अन्नपूर्णा साहू, श्रीमती सरस्वती साहू, श्रीमती देवकी साहू, श्रीमती अमरीका साहू, श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती पद्मनी साहू, श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती सुनीता साहू, श्री भुनेश्वर साहू, उत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट द्वारा समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। आयोजन को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!