अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक भूपेश बघेल के जन्मदिन पर पाटन में होगा भव्य आयोजन

पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर पाटन के रामलीला मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, जामगांव आर एवं कुम्हारी के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। तीनों ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

इस अवसर पर श्री बघेल पाटन में सर्वसुविधायुक्त कांग्रेस भवन का उद्घाटन भी करेंगे। कांग्रेस भवन के उद्घाटन को लेकर भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों की संगीतमय महफिल भी सजेगी, जिसका आनंद पाटन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी ले सकेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 17 अगस्त को जामगांव एम, पाटन एवं रानीतराई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन आगमन पर उनका जोशीला स्वागत करने की रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन के लोकप्रिय विधायक भूपेश बघेल का जन्मदिन 23 अगस्त को प्रतिवर्ष विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष पाटन के रामलीला मैदान में भव्य आयोजन किया जा रहा है।

श्री बघेल को जन्मदिन समारोह का निमंत्रण देने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, नगर पालिका कुम्हारी उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत, पवन पटेल, हितेंद्र पटेल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उनके निवास पहुंचे और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!