महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच, पाटन में पहली बार भव्य महिला प्रतिभा उत्सव का आयोजन

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पाटन रेस्ट हाउस में महिलाओं के प्रतिभा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमलेश्वर मंडल, पाटन मंडल, कुम्हारी मंडल, दरबार मोखली मंडल एवं जामगांव आर भाजपा मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
पाटन में पहली बार आयोजित इस भव्य महिला प्रतिभा उत्सव एवं सावन महोत्सव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें फैशन शो, कुर्सी दौड़, रस्साकशी, कबड्डी सहित छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेल प्रमुख रहे। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और खेलों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, भाजपा नेत्री श्रीमती दिव्या कलिहारी, नगर पालिका परिषद कुम्हारी अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, लीना साहू, प्रियालता महिपाल, गायत्री साहू, तुलसी रोहित सिन्हा, पार्षद निशा सोनी सहित सभी मंडलों की महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
महिलाओं के उत्साह और सहभागिता से प्रतिभा उत्सव का आयोजन उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ तथा प्रतिभागियों ने पारंपरिक खेलों के साथ-साथ अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।



