06 सितंबर को होगा तहसील स्तरीय भव्य तीज मिलन समारोह

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में आगामी 06 सितंबर को तहसील साहू संघ भवन पाटन में भव्य तहसील स्तरीय तीज मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों एवं पांचों परिक्षेत्र के साथ ही 99 इकाइयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
कार्यक्रम का आयोजन तहसील साहू संघ अध्यक्ष लालेश्वर साहू, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश साहू, उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू एवं श्रीमती विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू एवं श्रीमती भूनेश्वरी साहू, महासचिव महेंद्र साहू तथा कोषाध्यक्ष गुमान साहू के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। वहीं महिला संयोजिका श्रीमती कोमिन साहू के नेतृत्व में तीज मिलन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।




इसी क्रम में स्थानीय साहू समाज बोरीद-बरबसपुर इकाई द्वारा कर्मा भवन में बैठक आयोजित कर तीज मिलन समारोह की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में आदर्श विवाह के संबंध में भी ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी गई तथा 06 सितंबर को पाटन तहसील साहू संघ भवन में आयोजित होने वाले तीज मिलन समारोह की जानकारी समाजजनों को दी गई।
बैठक में मुख्य प्रवक्ता श्रीमती आरती साहू, उपाध्यक्ष तेलीगुंडरा परिक्षेत्र ने तीज मिलन समारोह सहित समाज की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं भुवन साहू ने स्वजातीय महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि तीज मिलन समारोह में महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
तहसील साहू संघ द्वारा पांचों परिक्षेत्र एवं 99 इकाइयों के पदाधिकारियों से स्थानीय स्तर पर बैठक आयोजित कर समाजजनों को कार्यक्रम की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।



