अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सांकरा में सामूहिक श्रवण

अमलेश्वर। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 70 एवं 71 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर, सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, कामता सिंगौर, सीतराम ध्रुव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Advertisement




कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों एवं देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों को ध्यानपूर्वक सुना। साथ ही समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने तथा प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



