अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सत्य, धर्म और प्रेम का संदेश देता है : गंगादीन साहू

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन न्याय प्रकोष्ठ संयोजक गंगादीन साहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

गंगादीन साहू ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का यह पावन पर्व सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और सद्भाव का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन एवं श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से मानवता को सत्य के मार्ग पर चलने, अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा अधर्म एवं अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा दी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण कन्हैया से प्रार्थना की कि उनकी कृपा और आशीर्वाद सभी क्षेत्रवासियों एवं उनके परिवारों पर सदैव बना रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!