ठेठवार समाज पांहदा परिक्षेत्र में 5 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन
अमलेश्वर/पाटन। ठेठवार समाज पांहदा (अ)परिक्षेत्र के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव 2026 का भव्य आयोजन 5 सितंबर 2026, शनिवार को ग्राम कोपेडीह (अमलेश्वर), तहसील पाटन, जिला दुर्ग में किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से इष्टदेव भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना, दोपहर 2 बजे से अतिथि सम्मान समारोह तथा दोपहर 3 बजे से भोजन एवं समापन कार्यक्रम आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में ठेठवार समाज पांहदा परिक्षेत्र के समस्त पदाधिकारी, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, 16 पार अध्यक्ष-सचिव, कोषाध्यक्ष सहित समाज के सदस्य एवं रायपुर राज के समाजजन शामिल होंगे। समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम में महेश यदु (अध्यक्ष), धनेश्वर (पप्पू) यदु (कोषाध्यक्ष), ईश्वर यदु (सचिव), ललित यदु (उपाध्यक्ष), श्री कृष्ण कुमार पण्डु (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष) एवं श्रीमती मिनाक्षी यदु (महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष) सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने समस्त समाजजनों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में सहभागिता की अपील की है।






