कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में विविध आयोजन महिलाएं , पुरुष एवं बच्चे होंगे शामिल

अमलेश्वर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शिवपार्क कॉलोनी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में विविध आयोजन रखा गया है । उक्त जानकारी देते हुए शिवमन्दिर प्रबंधन समिति शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर के मीडिया प्रभारी श्री ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झंडा चौक में मटका फोड़ प्रतियोगिता , कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता एवं नारियल फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें महिलाएं , पुरुष एवं बच्चे भाग लेंगे । प्रतिभागियों को समिति द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा । यह आयोजन शाम 5 बजे से रखा गया है ।
समति के पदाधिकारी श्री मोरध्वज साहू , प्रवीण चंद्राकर, नरेंद्र विश्वकर्मा, नरेंद्र दुबे , विजेंद्र चंद्राकर , विजय देवांगन , लालबहादुर साहू , नरेश साहू , पुरुषोत्तम लखेरा , विनोद देशमुख , मुकेश पंडित , प्रमोद वर्मा , डॉ.ए.के.जायसवाल , मनोज शर्मा , गिरधर साहू सहित सभी पदाधिकारियों ने कॉलोनी वासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने आग्रह किया है।






