अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जयंती पर लोहरसी में होगा भव्य धार्मिक आयोजन , 27 से 31 जनवरी 2027 तक पधारेंगे जगतगुरु श्री सर्वेश्वराचार्य जी, श्री विष्णु महायज्ञ का भी होगा आयोजन

पाटन। जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जयंती के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम लोहरसी, पाटन जिला दुर्ग में आगामी 27 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य पश्चिम पीठाधीश्वर स्वामी श्री सर्वेश्वराचार्य जी, श्री शेष मठ विश्राम द्वारिका एवं श्री कौशलेंद्र मठ पालड़ी अहमदाबाद से पधारकर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

स्वामी जी को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए उत्तर पाटन वैष्णव मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने पालड़ी अहमदाबाद पहुंचकर विधिवत निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में मंडलेश्वर पं. चेला दास वैष्णव भागवताचार्य फेकारी, उप मंडलेश्वर श्री राजेश दास वैष्णव पाटन, कोषाध्यक्ष श्री कोमल दास वैष्णव अरसनारा, मंडल युवा अध्यक्ष श्री मनोहर दास वैष्णव पंदर एवं मंडल प्रवक्ता श्री दिलीप वैरागी बंटग शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम के दौरान श्री विष्णु महायज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर वैष्णव समाज एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

20 सितंबर को पाटन में होगी महत्वपूर्ण बैठक

कार्यक्रम की तैयारियों, रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर 20 सितंबर, रविवार को पाटन में श्री राजेश वैष्णव के निवास स्थित मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक में वैष्णव समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं आयोजन से जुड़े श्रद्धालु शामिल होकर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त वैष्णव समाजजनों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से बैठक एवं आगामी धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!