महादेवघाट प्रधान कार्यालय में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की मातृ शक्ति प्रदेश कार्यकारिणी की सफल बैठक संपन्न

रायपुर ,अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, पंजीयन क्रमांक 5066 के महादेव घाट स्थित प्रधान कार्यालय में मातृ शक्ति प्रदेश कार्यकारिणी की शानदार एवं सफल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज की मातृ शक्ति को संगठित एवं सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार, महिला सहभागिता एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

बैठक प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, प्रदेश सचिव सुन्दर लाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ठ तीरथ राम यादव एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंदराम यादव के मार्गदर्शन में तथा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सैलाना बी.एल. यादव की अगुवाई में संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सैलाना यादव, जिला अध्यक्ष महासमुंद श्रीमती सारिका यादव, जिला अध्यक्ष जांजगीर-चांपा श्रीमती सकुंतला यादव, पाली क्रमांक-2 पाटन की अध्यक्ष श्रीमती माया यादव, पाटन परिक्षेत्र की संरक्षक श्रीमती लता यादव, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती जागेश्वरी यादव, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती नीलू यादव (लाभांडी), श्रीमती तारा यादव (तेलीबंधा), श्रीमती पूजा यादव (भाटागांव) सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।
इसके अलावा जिला कोषाध्यक्ष तमणार, रायगढ़ शिव प्रसाद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड केशव यादव, सचिव पाटन परिक्षेत्र चरण सिंह यादव, उपाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण प्रदीप यादव, ब्लॉक सचिव तखतपुर महेश यादव, सचिव राजनीति प्रकोष्ठ पाटन ब्लॉक सतीश यादव एवं सामाजिक कार्यकर्ता भागीरथी यादव सहित अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिला अध्यक्षों को दिया गया संगठन मजबूती का संदेश
महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सैलाना बी.एल. यादव की अगुवाई में बैठक के दौरान सभी जिला अध्यक्षों एवं महिला पदाधिकारियों को समाज की मातृ शक्ति को अधिक संगठित करने, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और मातृ शक्ति की सक्रिय सहभागिता से सामाजिक संगठन को नई मजबूती मिल सकती है।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज में एकता, सेवा, संस्कार और सम्मान की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। उपस्थित मातृ शक्ति ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा एवं संस्कार को बढ़ावा देने तथा समाज की नई पीढ़ी को बेहतर दिशा देने के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
“मातृ शक्ति की एकजुटता ही समाज की मजबूती है” के संदेश के साथ बैठक का समापन हुआ। उक्त जानकारी मीडिया को पाटन परिक्षेत्र सचिव चरण सिंह यादव ने शेयर किया है।






