अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ.द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान, सामाजिक सरोकारों में निरंतर सक्रियता का मिला सम्मान

रायपुर। समाजसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय योगदान के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई. टी सेल प्रकोष्ठ) के प्रदेश संयोजक आदर्श ग्राम टेमरी, रायपुर निवासी डॉ.द्वारिका प्रसाद साहू को मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद, एनसीआर दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. गीतांजली शर्मा जी (वाइस चेयरमैन, डोपिंग-रोधी अपील पैनल, NADA, भारत सरकार) एवं डॉ. सी. पी. यादव जी (चेयरमैन, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी) के हाथों मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए समाजहित में कार्य कर रहे हैं। समाज को तकनीक से जोड़ने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू ने इसे समाजसेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारी और निरंतर प्रयासों का सम्मान बताते हुए पिता गंभीर राम साहू माता परागा बाई साहू,श्रीवंतीन साहू भईया देवप्रसाद साहू सरपंच आदर्श ग्राम पंचायत टेमरी, भाभी भागेश्वरी साहू, धर्मपत्नी टाकेशवरी साहू, परिवारजनों, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई. टी सेल प्रकोष्ठ) के प्रदेश प्रभारी महामंत्री डॉ. मनीष कुमार साहू व समाज के वरिष्ठजनों सहित सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

द्वारिका को मानद डॉक्टरेट सम्मान मिलने पर समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक पदाधिकारियों एवं युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!