अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

परसदा में दो दिवसीय रामसत्ता महोत्सव का आयोजन, 24 घंटे गूंजेंगे रामधुनी के स्वर

तीजा-पोरा के पावन अवसर पर ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में आयोजन, 14 सितंबर को जय मां शारदा लोक संस्कृति रामधुनी मंडली की विशेष प्रस्तुति

कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा में तीजा-पोरा के पावन अवसर पर दो दिवसीय रामसत्ता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम विकास समिति परसदा के तत्वावधान में गांव के हृदय स्थल बाजार चौक में आयोजित यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 13 एवं 14 सितंबर को संपन्न होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परसदा में विगत वर्षों से तीजा-पोरा पर्व के अवसर पर 24 घंटे अनवरत रामसत्ता महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। इस आयोजन में आसपास के श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहता है।

रामसत्ता महोत्सव के दौरान रामधुनी एवं भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों से ग्राम का वातावरण भक्तिमय रहेगा। वहीं 14 सितंबर को विशेष प्रस्तुति के रूप में जय मां शारदा लोक संस्कृति रामधुनी मंडली, चर्रा-कुरूद द्वारा भव्य रामधुनी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। उक्त जानकारी पुणेंद्र पंथ ने मीडिया को साझा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!