भूपेश बघेल पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

अमलेश्वर/कुम्हारी। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर एवं कुम्हारी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में थाना अमलेश्वर एवं थाना कुम्हारी में ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
अमलेश्वर थाना में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने पहुंचे। थाना प्रभारी के मौजूद नहीं होने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने नाराजगी जताई। इसके बाद एसडीओपी मौके पर पहुंचे और जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्ञापन प्राप्त किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधि एवं पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध इस तरह की कथित अभद्र टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू,जिला महासचिव युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अमृत सिंह राजपूत, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव धर्मेंद्र साहू, हिमांशु शर्मा, सेक्टर अध्यक्ष विकास वर्मा, गिरधर साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पार्षद घनश्याम साहू, अहेंद्र चेलक, अंशु रजक, प्रवीण डे, पुनीत साहू, हेमलाल साहू, सुमित चंद्राकर, सुनील सिंह राजपूत, विश्वजीत निषाद, डोमन साहू, राजा चंद्राकर, प्रताप चंद्राकर, मनीष साहू, ओंकार, परस साहू, ढालू निषाद एवं द्वारिका वर्मा, रामशरण बंधे, वीरेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं कुम्हारी में ब्लॉक अध्यक्ष मनहरण यादव, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत, पार्षद लेखराम साहू, ओमनारायण वर्मा, विकास सोनकर, रामकुमार चक्रधारी, विजय वर्मा, किशोर सोनकर, सुनील शुक्ला, ललित सिंह राजपूत, कमल कमलेशिया, देवा साहू, रवि साहू, सूरज कुर्रे, देवेंद्र साहू, काजू खान, प्रकाश गज्जर, युवराज साहू, गिरीश देवांगन, सागर निषाद, नवीन दुबे, बिहारी लाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।








