अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम गुजरा आंगनबाड़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम गुजरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं में स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष  ज्योति प्रकाश साहू एवं मंडल महामंत्री डॉ. सुरेश साहू जी उपस्थित रहे। साथ ही सरपंच भूपेश प्रहरी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि राकेश आडील, श्रीमती दुर्गा वर्मा सहित उपसरपंच,पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ किशोरी बालिकाओं की हीमोग्लोबिन जांच भी की गई तथा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक समता सिंह ने किया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा आडील, लता, पुष्पा बघेल, उमा कौशिक, गीतांजलि वर्मा एवं रेखा बंछोर सहित संबंधित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!