सेवा संकल्प अभियान के तहत करेला व सुरपा में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

करेला/सुरपा, 02 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत करेला एवं सुरपा के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा पौष्टिक भोजन, विभिन्न व्यंजन तथा हरी सब्जी-भाजी के स्टॉल लगाए गए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती माताओं एवं महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक पोषण आहार उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान उपस्थित गर्भवती माताओं को पोषण आहार का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में जनपद सभापति श्री रवि सिन्हा ने सामाजिक सहभागिता तथा मातृ-शिशु पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। वहीं सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती ममता साहू ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनके लाभ के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की।
आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के लिए खेलकूद एवं आपसी संवाद की गतिविधियां भी आयोजित की गईं। उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम के माध्यम से आपसी सहभागिता बढ़ाने तथा गर्भवती माताओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में सरपंच श्री राजेश बंछोर (करेला), सरपंच श्री चंद्रहास साहू (सुरपा), भाजपा नेता एवं हाई स्कूल शाला विकास समिति अध्यक्ष प्रमोद जैन, सचिव कोमल दास अंगारे, पूर्व सरपंच लेखनी वर्मा, उपसरपंच तेजराम, किशोर सेन, लोकेश्वर निर्मलकर, गजेराम साहू, पूजा वर्मा, खुशबू कंवर, प्रीति ठाकुर, रोजगार सहायक राकेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसके अलावा सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती ममता साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुर्गेश्वरी वर्मा, आशा ठाकुर, मोतिम साहू, सरिता मार्कण्डेय, कांति पटेल, वंदना ध्रुव, डामिन सिन्हा तथा सहायिका रौशनी ठाकुर, जानकी पटेल, पार्वती साहू, सावित्री साहू, गणेश्वरी सिन्हा, हीराबाई पटेल एवं मितानिन नीरा वर्मा, कमला वर्मा, आशा वर्मा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं एवं मितानिन बहनें उपस्थित रहीं।



