अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

वरिष्ठ विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के आकस्मिक निधन के चलते दुर्ग जिले का राज्योत्सव कार्यक्रम स्थगित

 

दुर्ग। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दुर्ग जिले में 2 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम गंजपारा में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था।

स्कूल शिक्षा एवं विधि विधायी मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने स्वर्गीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आम जनमानस की भावनाओं और मंशा का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में जनभावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है।

उल्लेखनीय है कि राज्योत्सव के अंतर्गत 2 नवंबर को दुर्ग जिले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!