ग्राम औंधी में 26 वर्षों से अनवरत मनाया जा रहा राज्य स्थापना दिवस, चैतन्य बघेल हुए शामिल

भिलाई-3। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम औंधी में इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विगत 26 वर्षों से अनवरत आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में युवा नेता चैतन्य बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चैतन्य बघेल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, छाया जिला पंचायत सदस्य संतोषी तिवारी, जनपद सदस्य उत्तम बघेल, पूर्व जनपद सदस्य रवि वर्मा, ग्राम पंचायत औंधी के सरपंच परदेशी राम देशलहरे एवं उपसरपंच दीपक चन्द्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही गजाघर वर्मा, अजय वर्मा, पंकज वर्मा, सत्तू लाल साहू, दिनेश टण्डन, इतवारी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
ग्राम औंधी में बहुद्देशीय आयोजन समिति के तत्वावधान में लगातार 26 वर्षों से राज्य स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और राज्य के गौरव के प्रति जागरूकता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।



