अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पहंदा (अ)में 28 दिसंबर से होगा भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन, कथावाचक होंगे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध आचार्य पंडित युवराज पाण्डेय जी

पाटन अमलेश्वर। तहसील पाटन के ग्राम पहंदा (अ) में भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आगामी 28 दिसंबर 2026 से 03 जनवरी 2027 तक सात दिवसीय भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध संत एवं राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य आचार्य पंडित रामानुज युवराज पाण्डेय जी के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, भक्ति, ज्ञान एवं आध्यात्मिक जीवन से जुड़ी अमृतमयी कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक नया पानी टंकी गौठान के पास, ग्राम पहंदा (अ) में किया जाएगा।

आयोजन को और भी आकर्षक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से 29 दिसंबर 2026 को संध्या 7 बजे से ‘ दाई के दुलरवा’ नवरत्न पटपर झांकी की विशेष एवं मनमोहक प्रस्तुति रखी गई है, जो इस धार्मिक महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

आयोजन समिति द्वारा कथा की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में शेखर निर्मलकर, सुरेन्द्र साहू, भरत वर्मा, राजेश्वर साहू, संदीप विश्वकर्मा, मुकेश, तुलेंद्र, रामकुमार, टूपेंद्र, संजय, कमलेश साहू एवं पूरण धीवर सहित अन्य ग्रामवासी एवं श्रद्धालु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों, धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, माताओं-बहनों एवं युवाओं से सपरिवार कथा में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने तथा इस पुण्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

उक्त जानकारी आयोजन समिति के सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री (ओबीसी मोर्चा), जिला दुर्ग सुरेन्द्र साहू ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!