अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
दीपावली, धनतेरस पर सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएँ, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त नगरवासियों को सुख, समृद्धि एवं वैभव के पावन पर्व धनतेरस, दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आज से पांच दिन तक चलने वाली दीपावली पूजा,धनतेरस का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सौभाग्य और अपार खुशियाँ लेकर आए। माँ लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की असीम कृपा सभी नगरवासियों पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार में खुशहाली और समृद्धि का वास हो।


अंत में उन्होंने सभी नगरवासियों को शुभ धनतेरस की शुभकामनाएँ देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की।



