अमलेश्वर डीह में आज रात 11 बजे निकलेगी भोले बाबा की भव्य बारात, शिव अघोरी झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत डीह में आज रात्रि भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए समस्त नगरवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजन समिति के प्रमुख सोनू साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के पश्चात रात्रि 11 बजे भगवान भोले बाबा की बारात निकाली जाएगी। बारात में शिव अघोरी झांकी की अनुपम प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन को लेकर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।



उन्होंने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है। आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की बारात में सहभागिता निभाने की अपील की है।



