अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास के उपरांत और अद्भुत पहल, ग्राम पंचायत आगेसरा में अब होगा अपना स्वयं का निशुल्क एंबुलेंस

पाटन : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्री रमाकांत साहू सरपंच ग्राम पंचायत आगेसरा द्वारा अपने निजी वाहन के माध्यम से निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ग्राम पंचायत आगेसरा के समस्त ग्रामवासी हेतु प्रारंभ किया गया।मिली जानकारी के अनुसार यह जिले का पहला पंचायत होगा जिसने नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ किया।

इस अवसर पर मां वृंदा देवा डिंडा कपाट धाम में पूजा अर्चना उपरांत सरपंच श्री रमाकांत साहू के पिता श्री सियाराम साहू, बड़े पिता श्री जसवंत साहू, नंद कुमार पटेल, द्वारा ग्राम पंचायत के सचिव एवं समस्त पंचों को वाहन का चाबी सौंपा गया, यह अवसर ग्राम पंचायत आगेसरा के लिए बहुत गौरव का पल था,

इस ऐतिहासिक पल में विशेष सहयोग देने वाले श्री छब्लू साहू, योगेश साहू, पूनम पटेल, देवेंद्र पटेल, यमन साहू एवं अन्य साथी भी मौजूद रहे,

इस वाहन का संचालन करने वाले ग्राम पंचायत हेतु वाहन चालक के रूप में सहयोग प्रदान करेंगे श्री टीकम साहू, श्री खिलेश्वर गंगबेर, दीनानाथ साहू, प्रकाश गंगबेर, मिलेंड साहू, भोजू साहू की टीम 24×7आपातकालीन सेवा के सेवा प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!