अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कुर्मी समाज के सामाजिक अधिवेशन में रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश दिया

पाटन :  जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कुर्मी समाज के सामाजिक अधिवेशन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में स्वयं रक्तदान कर समाज को मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का बड़ा संदेश दिया। उनके इस प्रेरणादायी कदम की कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी ज़रूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

कुर्मी समाज के सामाजिक अधिवेशन में बड़ी संख्या में समाजजन, पदाधिकारी, युवा एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं। समाज के वरिष्ठजनों ने श्रीमती नायक के इस कार्य को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिली।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!