अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय कार्यों में बाधा और हिंसा पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

जामगांव आर, 3 नवंबर 2026। ग्राम पंचायत कुम्हली में पंचायत संबंधी लेनदेन की जानकारी मांगने को लेकर हुए विवाद में पंचायत सचिव के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी एवं पंचायत भवन में तोड़फोड़ करने के मामले में जामगांव आर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 30 अक्टूबर 2026 की है। ग्राम पंचायत कुम्हली में आयोजित सामान्य बैठक के दौरान पंचायत संबंधी लेनदेन की जानकारी मांगने को लेकर विवाद हुआ। पंचायत सचिव अरुण कुमार निर्मलकर द्वारा सरपंच के आने के बाद जानकारी देने की बात कहने पर आरोपी पंच मोगन सपहा (30 वर्ष), निवासी ग्राम कुम्हली, उग्र हो गया।

आरोपी ने सचिव के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट कर उन्हें चोट पहुंचाई। इसके बाद आरोपी ने पंचायत भवन स्थित सरपंच-सचिव कक्ष के दरवाजे को लात मारकर तोड़ने का प्रयास किया तथा भवन में रखे खराब सबमर्सिबल मोटर पंप को नुकसान पहुंचाया।

घटना के संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामगांव आर में अपराध क्रमांक 88/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर 3 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

शासकीय कार्यों में बाधा और हिंसा पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें। शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट, धमकी देना, शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न करना तथा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना दंडनीय अपराध है। विवाद की स्थिति में संयम बनाए रखें और किसी भी हिंसक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

दुर्ग पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!