गातापार-उमरपोटी में 36 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने दी दीपावली में सौगात

जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत गातापार/उमरपोटी में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू के मुख्य आतिथ्य में 36 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों से ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही शिक्षा, खेल एवं सामुदायिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष लालेश्वर साहू, परिक्षेत्रीय साहू समाज बेल्हारी अध्यक्ष टेसराम साहू, सेवा सहकारी समिति सुरपा के प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू, ग्राम पंचायत गातापार के सरपंच रेवाराम साहू, उपसरपंच दिलीप साहू, बेल्हारी सरपंच अमित अग्रवाल, केशवराम ठाकुर एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कौशल गंजीर अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
ग्राम पंचायत गातापार एवं उमरपोटी में कुल 36 लाख रुपये की लागत से छह विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें ग्राम गातापार में 10 लाख रुपये की लागत से डोम शेड निर्माण, 3 लाख रुपये की लागत से कबड्डी मैट, 7 लाख रुपये की लागत से ग्रे वाटर पार्क निर्माण शामिल हैं। वहीं ग्राम उमरपोटी में प्राथमिक शाला में 7 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष, 4.50 लाख रुपये की लागत से बालिका शौचालय तथा साहू भवन के पास 4.50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
क्षेत्र के विकास को मिल रही गति : कल्पना साहू
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों की गंगा बह रही है। विकास कार्यों का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा और गांवों में सुविधाओं का विस्तार होगा। इस दौरान उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को दीपावली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
ग्रामीणों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में युवराज साहू, गीतेश्वरी साहू, पवन साहू, कौशल्या साहू, संतोषी यादव, टामेश्वरी साहू, नोमेश साहू, देवनारायण साहू, सुनीति साहू, उमा साहू, जितेंद्र विश्वकर्मा, मदनलाल ठाकुर, प्रेमिन साहू, गंगा ठाकुर, चोवाराम नेताम, भूषण साहू एवं योगेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा अश्वनी साहू, अरुण साहू, बोधनराम साहू, घनाराम साहू, चैनसिंह विश्वकर्मा, शिवकुमार साहू, लोकनाथ साहू, श्यामलाल साहू, नेतराम साहू, कमलेश साहू, नरेश निर्मलकर, लक्ष्मण साहू, दिलीप साहू, कृपाराम साहू, किरण साहू एवं लखन साहू सहित समस्त ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का संचालन नोमेश कुमार साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन सरपंच रेवाराम साहू ने किया।



