अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ पर बेलौदी के ऊर्जावान सरपंच हुकुमचंद निषाद ने पंचायत भवन में किया ध्वजारोहण

पाटन : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलौदी में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह को मनाया गया। पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत के ऊर्जावान सरपंच हुकुमचंद निषाद ने गांव के वरिष्ट जनों के उपस्थिति में ध्वजारोहणकर समस्त ग्राम वासियों को 77 वीं गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

श्री निषाद ने ध्वजारोहण पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के अनुरूप आप सब के सहयोग से निरंतर गांव में विकास की कार्य की जा रही है। लगातार रूप रेखा तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। आप सब के सहयोग से स्वच्छता में गांव अग्रणी है। आप सभी का सहयोग इसी तरह बना रहे और स्वच्छता के प्रति हम हमेशा सजग और जागरूक बने रहे।

इस अवसर पर उप सरपंच ललित यदु सहित पंच गण श्रीमती कौशल्या, चेतन लाल यादव, नागेंद्र यादव, हरमोतीन साहू,हेमचंद निषाद, श्रीमती लक्ष्मीबाई ठाकुर, श्रीमती रामेश्वरी वर्मा ,श्रीमती सीमा वर्मा, श्रीमती टासला सेन, चुरामन ठाकुर, रतनलाल वर्मा, श्रीमती पूर्णिमा साहू, रोजगार सहायक पन्नालाल यादव, चौकीदार भृत्य सुरेश सेन सहित ग्राम मासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!