अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

गणतंत्र दिवस हमे अपने अधिकार के साथ साथ कर्तव्यों के निर्वाहन को भी सिखाता हैं – खेमलाल साहू

सेलूद के महिला सदन बावाकुटी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

पाटन ,सेलूद/ ग्राम सेलूद के महिला सदन बावाकुटी के पास ग्रामीणजन उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर खेमलाल साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह देश के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहारों में से एक है। यह उस दिन की याद दिलाता है जब 1950 में हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। तब से हर साल गणतंत्र दिवस बताता है कि भारत एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य है। यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के लहू से आजादी की लड़ाई और बहादुरी की भी याद दिलाता है। यह दिन भारत की समृद्ध संस्कृति, एकता और विविधता जश्न मनाने के लिए ही नहीं बल्कि उन सभी क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का भी है।

कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि यह समय देश के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने और एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर अपने कर्तव्यों पर विचार करने का होता है। नोमिता शर्मा ने कहा कि महान देश का नागरिक होने के नाते हमारी कुछ जिम्मेदारियां भी हैं जैसे- संविधान का सम्मान करना, दूसरों की मदद करना और समाज में सकारात्मक योगदान देना है। हम अपने तिरंगे को सलाम करें और न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के आदर्श बनाए रखें। संचालन रमेश देवांगन एवं आभार प्रदर्शन भोलाराम साहू ने किया।

उक्त अवसर पर श्रीमति खेमिन साहू पूर्व सरपंच, टामन लाल साहू सोसायटी अध्यक्ष, महेश्वर बंछोर शक्ति केंद्र प्रभारी, राजू देवांगन सह प्रभारी, जयप्रकाश साहू पंच, जयंत साहू, उमेश सिन्हा , बूथ अध्यक्ष द्वय, आशीष शर्मा, नरोतम साहू, दीपक साहू, ओमप्रकाश साहू, प्रकाश साहू, लक्षमण वर्मा, दिनेश बरहरे, हितेश कुमार, राजू साहू, दिलेश्वर साहू, मनोज ठाकुर, रामेश्वर साहू, कमल साहू, केवरा साहू, भोजेश्वरी साहू, ललिता वर्मा, पीताम्बरी साहू, ललिता बनपेला, योगेश्वरी बनपेला, तीजिया साहू, चितरेखा साहू, सुरेखा ठाकुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अंजली सहायिका, उमा साहू, रम्भन साहू, सुरेखा साहू, देवरिन ठाकुर, मंगतिन ठाकुर, रीना ठाकुर, तुलेश्वरी साहू, गुलापा साहू मोना साहू, सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!