अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल में 77वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

सेलूद,पाटन : विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल में 77 वे गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास में एवं गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानपाठक मुकेश साहू तिरंगा फहराकर राष्ट्र को नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि शाला विकास समिति के अध्यक्ष आनकीराम वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी दिलीप कुर्रे, विशेष अतिथिगण पूर्व शाला प्रबंधनसमिति के अध्यक्ष रामचंद्र जांगड़े , चतुर कोसरे, बंधीलाल मधुकर , राजेंद्र बारले , पंच रूपेश कोसरे थे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा संविधान की मूल भावना—एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों—को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगो को मंत्रमुग्ध कर दी

शाला प्रांगण में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सुवा , ददरिया , पंथी , राउत नाचा, आदिवासी डांस , कविता , भाषण से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जिससे कार्यक्रम में लंबे समय दोपहर तक शाला प्रांगण काफी भीड़ रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। समाजसेवी दिलीप कुर्रे ने कहा 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। जब हमारे देश में 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। उसके बाद देश की आजादी को कायम रखने के लिए संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडर को यह जिम्मेदारी मिली थी। इसके लिए 2 साल 11 महीने 18 दिन के बाद देश में 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू होने की बात कही। उन्होंने आगे कहा आज हमारे सरकारी स्कूल की पढ़ाई का स्तर लगातार अच्छा होते जा रही है। इसके बाद भी हमारे इस में शाला में बच्चों की संख्या लगातार घट रहे है। जो चिंता का विषय है। इसके लिए आप सभी ग्रामवासियों को भी चिंतन करने की जरूरत बताया।

कार्यक्रम को शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनकी राम वर्मा , पीलाराम कुर्रे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक रोशन लाल साहू ने की। कार्यक्रम के अंत में शाला के प्रधानाध्यापक मुकेश साहू ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर  आनकी राम वर्मा, दिलीप कुर्रे , रामचंद्र जांगड़े, चंद्रावती कुर्रे , चतुर कोसरे, पीलाराम कुर्रे , बंशीलाल मधुकर , रूपेश कोसरे, महेश्वरी कुर्रे , डीलेश देशलहरे , सरिता देवांगन , रमला वर्मा, रानी कुर्रे , रानू बारले , नेत्री कोसरे , कीर्तन , पूर्णिमा जांगड़े , मनोज टंडन , नीरज , गौरव , सहित अन्य लोग भारी संख्या में उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!