अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी में आनंद मेला उत्साहपूर्वक सम्पन्न

मुरमुन्दा : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता एवं कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आनंद मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उत्सव, उमंग और उत्साह से सराबोर रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम लाल साहू जी प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, जिला भिलाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जी. आर. वर्मा अध्यक्ष, शाला विकास समिति ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती एकता साहू , ग्राम गोढ़ी की सरपंच श्रीमती अन्नपूर्णा साहू , भाजपा मुरमुंदा मंडल के महामंत्री भोजराज साहू , पूर्व सरपंच  गोपी साहू , पूर्व सरपंच श्रीमती निर्मला साहू , सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष दिनेश साहू  एवं संस्था की प्रमुख प्राचार्य श्रीमती अनीता मरकाम उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि प्रेम लाल साहू  ने अपने संबोधन में कहा कि “आनंद मेला जैसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देते हैं। ऐसे कार्यक्रम शिक्षा को पुस्तकों से आगे ले जाकर जीवन से जोड़ते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. जी. आर. वर्मा ने कहा कि “विद्यालय में ऐसे रचनात्मक और नवाचारपूर्ण आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के समन्वय की प्रशंसा की।

आनंद मेले में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न खाद्य स्टॉल, खेल गतिविधियाँ, रचनात्मक प्रदर्शन एवं शैक्षणिक प्रस्तुतियाँ लगाई गईं, जिन्हें अभिभावकों एवं आगंतुकों ने सराहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं शाला विकास समिति का सराहनीय योगदान रहा।

मंचासिन अन्य सभी अतिथियों संबोधन में बच्चों का उत्साह वर्धन किए ।

कार्यक्रम का संचालन  शिक्षक  कमलेश जोशी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या श्रीमती अनीता मरकाम ने की।

इस अवसर पर शिक्षकगण जी पी मतवारे, डी पी मढ़रिया व अन्य शिक्षक–शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में पालक व ग्रामीण उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!