अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
रानीतराई के दो बिटिया चौथा दीक्षांत समारोह में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

रानीतराई : विकास खंड पाटन अंतर्गत रानीतराई के दो बेटिया कु. देवश्री निषाद व कु. सरस्वती निषाद पिता श्री केजू राम निषाद को मात्स्यिकी महाविद्यालय कवर्धा से चार वर्षीय डिग्री पूर्ण होने पर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा में चौथा दीक्षांत समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

आपको बता दें कि मछुआ सोसायटी विकास परिषद दुर्ग जिला के अध्यक्ष केजुराम निषाद की दोनों बेटियां देवश्री एवं सरस्वती स्व, श्री पुनाराम निषाद मात्स्यिकी महाविद्यालय कवर्धा से चार वर्षीय स्नातक डिग्री पुर्ण करने पर 29 जनवरी 2026 को कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा में चौथा दीक्षांत समारोह में प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया है।








