अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ऊर्जा के प्रति जिम्मेदार बनेंगे छात्र – सीएसपीडीसीएल के रजत महोत्सव पर पहांदा स्कूल में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

अम्लेश्वर, 02 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पहांदा (अ)में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, अक्षय ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

विद्यार्थियों में ऊर्जा के प्रति जिम्मेदारी और समझ विकसित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम में सौर ऊर्जा और बिजली की बचत पर केंद्रित निबंध एवं नारा लेखन प्रतियोगिता के साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता में स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य को रंगों के माध्यम से उकेरा गया। सीएसपीडीसीएल की सेवाओं और ऊर्जा संबंधी सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यपालन अभियंता, पाटन संभाग श्री बी. पी. दीपक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों की रचनात्मकता बढ़ती है, बल्कि वे ऊर्जा के प्रति जिम्मेदार नागरिक भी बनते हैं। सहायक अभियंता श्री धर्मेन्द्र देवांगन और कनिष्ठ अभियंता सुश्री स्वाति गौतम ने सौर ऊर्जा के लाभ और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सेजस पहांदा के प्राचार्य श्री जे. पी. पाण्डेय सहित सीएसपीडीसीएल के कर्मचारी श्री नेतराम साहू, श्री पुनीत वर्मा, श्रीमती कंचन चतुर्वेदी और विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और बिजली बचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!