अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 80 बच्चे, एक सप्ताह में नया भवन स्वीकृत नहीं तो होगी तालाबंदी

अमलेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला डीह का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। वर्तमान में यहां 80 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जो खतरे के साए में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। लंबे समय से नए शाला भवन के निर्माण में हो रही देरी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों में भारी आक्रोश है।

भाजपा नेता एवं समाजसेवी रामाधार साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सर्वसुविधायुक्त नए शाला भवन की स्वीकृति नहीं दी जाती, तो नगरवासी और जनप्रतिनिधि विद्यालय में तालाबंदी करने को विवश होंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी संभावित दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

रामाधार साहू ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नाम प्रतिवेदन सौंपते हुए जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन में नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर भी शामिल हैं।
इसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पार्षद डोमन यादव, पार्षद मालती साहू तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष कीर्ति यादव प्रमुख है और अन्य नगर वासी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!