अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अन्नदाताओं के चेहरे पर मुस्कान लाना ही भाजपा सरकार की सच्ची प्रतिबद्धता है–हर्षा लोकमनी

दुर्ग: भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग की उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के अन्नदाताओं के हित में एक बड़ा और स्वागतयोग्य निर्णय लेते हुए होली से पहले ही धान की अंतर राशि किसानों के खातों में जारी करने का ऐलान किया है। यह फैसला न केवल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह सरकार की संवेदनशील और किसान-हितैषी सोच को भी दर्शाता है।

जहां पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार किसानों को धान की अंतर राशि चार-चार किश्तों में देकर उन्हें लंबे समय तक इंतजार करवाती थी, वहीं वर्तमान सरकार ने किसानों की जरूरत और त्योहारों की खुशियों को ध्यान में रखते हुए एकमुश्त राशि देने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के लाखों किसान परिवार होली का पर्व पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मना सकेंगे।

यह निर्णय साबित करता है कि वर्तमान सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि समय पर वचन निभाने का कार्य करती है। किसानों की मेहनत का उचित सम्मान और उनकी आय में वृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। धान खरीदी से लेकर भुगतान तक की पारदर्शी व्यवस्था ने किसानों का विश्वास मजबूत किया है।

श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के किसानों में इस निर्णय को लेकर भारी उत्साह है। यह कदम न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देगा, बल्कि बाजार में भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा। छत्तीसगढ़ सरकार का यह निर्णय किसान कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अन्नदाताओं के चेहरे पर मुस्कान लाना ही भाजपा सरकार की सच्ची प्रतिबद्धता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!