ग्राम पंचायत झीट में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी डिजिटल लेनदेन की सुविधा/ सरपंच राजू साहू

अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत झीट में आज अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रूपेंद्र राजू साहू, उपसरपंच देवेंद्र पटेल एवं ग्राम पंचायत के सचिव यशवंत ऑडील के कर कमलों से किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पंचगण मौजुद रहे।


उपस्थित रहे। शुभारंभ के तुरंत बाद ही लगभग ₹25,000 तक का ट्रांजैक्शन किया गया, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से अब ग्रामवासियों को विभिन्न प्रकार की डिजिटल लेनदेन सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी। इससे उन्हें छोटी-छोटी बैंकिंग आवश्यकताओं के लिए दूर-दराज जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही, शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी अब इसी केंद्र के माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा।
युवा सरपंच रूपेंद्र राजू साहू ने कहा कि ग्राम में अटल डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी और वे शासन की योजनाओं से सीधे जुड़ सकेंगे। यह केंद्र ग्राम को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नीता पटेल, दुर्गा ठाकुर, धरम बाई सिन्हा, मुकेश्वरी बाई, गणेशिया बाई, परमेश्वरी बाई, लता बाई सहित अन्य लोग को सीधा लाभ आज डिजीटल सेवा से मिला है।








