ग्राम आगेसरा के सोमन पटेल का अग्निवीर भारतीय जल सेना (इंडियन नेवी) में चयन ,सरपंच रमाकांत साहू ने दी बधाई
जामगांव आर। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत आगेसरा निवासी होनहार युवा सोमन पटेल का Indian Navy में अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।


ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रमाकांत साहू ने सोमन पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की अग्निवीर योजना युवाओं के लिए एक सराहनीय पहल है, जो उन्हें देश सेवा का अवसर प्रदान करती है। क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सोमन पटेल से प्रेरणा लेकर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ तैयारी कर देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
सरपंच ने आगे कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं। अग्निवीर योजना के माध्यम से युवा देश सेवा के साथ-साथ अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
ग्राम पंचायत के पंच गण, वरिष्ट जनों सहित ग्रामवासियों ने भी सोमन पटेल की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








