ग्राम खर्रा में दो दिवसीय रामचरित मानस गान प्रतियोगिता संपन्न, सांसद विजय बघेल रहे मुख्य अतिथि
रानीतराई, 16 फरवरी। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खर्रा में 14 एवं 15 फरवरी को दो दिवसीय रामचरित मानस गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन कथा का रसपान किया और भक्तिमय वातावरण में कार्यक्रम का आनंद लिया।
15 फरवरी को प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में दुर्ग सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सांसद श्री बघेल ने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन सम्पूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक समिति का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को



