अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महाशिवरात्रि पर डोंगेश्वर महादेव मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन

अम्लेश्वर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत बटंग स्थित डोंगेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजक समिति द्वारा यह धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

महाशिवरात्रि के शुभ पर्व पर श्रद्धालुओं ने भगवान डोंगेश्वर महादेव के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्र की जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर के प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, प्रतिकृत अध्यक्ष कोमल वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य डॉ. धनश्याम कौशिक ग्राम पंचायत सरपंच गैंद लाल वर्मा एवं भाजपा नेता अशोक साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर आयोजक समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!