आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित ,06 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
पाटन । महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना, पाटन जिला-दुर्ग द्वारा ग्राम पंचायत टेमरी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 01 (परिक्षेत्र जामगांव आर) में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 20 फरवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक विभागीय ई-भर्ती पोर्टल https://www.e-bharti.in/� के माध्यम से की जाएगी। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।




पात्रता संबंधी प्रमुख शर्तें निम्नानुसार हैं:
आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य हो।
आवेदिका संबंधित ग्राम की स्थायी निवासी हो तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज हो।
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण हो।
गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति/जनजाति, विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला को नियमानुसार प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
यह पद पूर्णतः मानसेवी एवं अशासकीय है तथा चयनित अभ्यर्थी को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय देय होगा। भर्ती संबंधी अन्य नियम वर्ष 2008 के प्रावधानों के अनुसार लागू रहेंगे।
इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें।
— परियोजना अधिकारी
एकीकृत बाल विकास परियोजना
पाटन, जिला-दुर्ग (छ.ग.)



