अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ बजट 2026–27 : गांव, गरीब, महिला और किसान के सपनों को साकार करने वाला “संकल्प” बजट — कीर्ति नायक

पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2026–27 को ऐतिहासिक, दूरदर्शी और जनहितैषी बताते हुए इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

श्रीमती नायक ने कहा कि ₹1.72 लाख करोड़ का यह “संकल्प” बजट माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, अधोसंरचना विस्तार और सामाजिक न्याय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला बजट है। यह बजट नीति से परिणाम तक की सोच को ज़मीनी स्तर पर साकार करने का सशक्त माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विशेष योजनाएँ, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, सिंचाई, जल-संरक्षण तथा ग्रामीण सड़कों के लिए किए गए प्रावधान पंचायतों की भूमिका को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे ग्राम पंचायत से लेकर जनपद पंचायत स्तर तक योजनाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुँचेगा।

श्रीमती कीर्ति नायक ने विशेष रूप से कहा कि यह बजट ग्राम स्वराज की अवधारणा को सशक्त करता है और पंचायत प्रतिनिधियों को विकास के वास्तविक भागीदार के रूप में स्थापित करता है। पाटन विकासखंड सहित पूरे प्रदेश की पंचायतों को इस बजट से नई दिशा, नई ऊर्जा और नई संभावनाएँ प्राप्त होंगी।

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है, जिसमें हर वर्ग—किसान, मजदूर, महिला, युवा और वंचित—के लिए अवसर और सम्मान सुनिश्चित किया गया है।

अंत में श्रीमती कीर्ति नायक ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट “विकसित छत्तीसगढ़” की नींव को और मजबूत करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!