अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में पाटन नगर के जनप्रतिनिधियों ने देखी विधानसभा भवन की कार्यवाही, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की भेंट मुलाकात

पाटन। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में पाटन नगर के जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा भवन की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से शिष्टाचार मुलाकात कर नगर के विकास कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पाटन नगर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी न आने देने का आश्वासन दिया तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही।
विधानसभा भ्रमण के दौरान मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, सभापति जितेन्द्र निर्मलकर, सभापति नेहा वर्मा, सभापति देवेन्द्र ठाकुर, पार्षद संगीता धुरंधर, रीना भाले, योगेश सोनी, कुलेश्वर भाले, सागर सोनी, आदित्य सावर्णी एवं विजय कांत बंछोर उपस्थित रहे।



