कुर्मी समाज ने मनाया होली मिलन किया वरिष्ठ समाज सेवको का सम्मान

पाटन। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज महिला पुरुष एवं बालिका समूह के द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया जिसमे वरिष्ठ समाज सेवियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था होली मिलन समारोह में बालिकाओं द्वारा समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की गई। साथ ही अनन्या वर्मा द्वारा योग से रहे निरोग का संदेश देते हुए योग का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया कार्यक्रम में हास्य कवि ऋषि कुमार वर्मा कृष्ण कुमार भारतीय और मनीराम साहू ने हास्य कविता का वचन कर समा को खुसमिजाज कर दिया होली मिलन समारोह में लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले समाजसेवी चंद्रिका प्रसाद वर्मा विमला वर्मा मोतीलाल वर्मा हेमलता वर्मा हीरा देवी वर्मा परमानंद वर्मा कांति वर्मा कौशल्या वर्मा इंद्र कुमार वर्मा ईश्वर लाल वर्मा चंन्नू वर्मा झालाराम वर्मा डोमन वर्मा अलखराम वर्मा जवाहर वर्मा जय श्री वर्मा अरविंद वर्मा महेश वर्मा उषा वर्मा के अलावा स्व कमल विनायक के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए मरणोपरांत पत्नी श्रीमती सुकबती विनायक को प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया।
समारोह में बालिका महिला और युवाओं के अलावा होली मिलन में वरिष्ठ जनों ने नगाड़े की थाप में फाग गीत गाते हुए जमकर थिरके बालिका समूह द्वारा मनवा कुर्मी समाज को दैनिक उपयोग के लिए इंडक्शन पानी बोतल के अलावा अन्य सामग्री भेंट किया गया। बालिकाओं के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किया गया कार्य प्रेरणादायक है।


मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ओएसडी पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने अपने उद्बोधन में कहा की मनवा कुर्मी समाज के द्वारा लगातार सभी क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है जिसकी वजह से अब समाज का हर वर्ग चाहे वह युवा हो महिला हो या बालिका समूह सभी संगठित होकर कार्यक्रम को संपन्न करने आ रहे हैं।
अध्यक्षता कर रहे हैं पाटन राज प्रधान युगल आडिल ने कहा की होली मिलन सिर्फ समारोह नहीं है यह लोगों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है हमें कभी भी अपनी ताकत का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए ताकत का सदुपयोग करते हुए जनहित में कार्य करना चाहिए जिससे किसी का भला हो सके। मृत्यु के बाद लोग उनके द्वारा किए गए कार्यों का ही स्मरण करते हैं यह जीवन हमें बार-बार नहीं मिलता इसलिए जितना हो सके हमें ईर्ष्या बुलाकर भाईचारा के साथ रहते हुए कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में श्रीमती कीर्ति नायक जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी,पाटन कमलेश वर्मा जनपद उपाध्यक्ष पाटन, उर्वशी वर्मा जनपद सदस्य, कुसुम लता राकेश रश्मि भेद प्रकाश वर्मा ,जनपद सदस्य भास्कर वर्मा जनपद सदस्य, पुरुषोत्तम कश्यप पार्षद, नगर पंचायत पाटन मनोज वर्मा अधिवक्ता रायपुर की उपस्थिति रही।
होली मिलन समारोह में महिला अध्यक्ष श्रीमती रंजना वर्मा, युवा अध्यक्ष राकेश ,बालिका समूह प्रमुख भावना वर्मा के अलावा सभी क्षेत्र प्रधान दुष्यंत वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, चंद्रहास वर्मा ,जितेश वर्मा, विपिन बंछोर, रिंकू वर्मा ,योगानंद वर्मा ,पल्लवी वर्मा, मीना वर्मा, राजेश्वरी वर्मा, पुष्पा वर्मा, अमेरिका वर्मा ,लोकेंद्र वर्मा, मुकेश वर्मा ,रोहित वर्मा के अलावा स्वजातीय गण उपस्थित थे






