अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जामगांव आर परिक्षेत्र के ग्राम औंरी सहित दस गांव में मनाई गई माता कर्मा की 1010 वीं जयंती

जामगांव आर। छत्तीसगढ़ प्रदेश  साहू समाज की आराध्य भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पापमोचनी एकादशी 15 मार्च को श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा स्थानीय, परिक्षेत्र, तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव के अंतर्गत ग्राम औंरी,बोरवाय,जाम गांव,भंसुली,बीजाभाटा,चुलगहन, कुरमीगुण्डरा मर्रा, परसाही एवं फेकारी में हर्षोल्लास के साथ कर्मा जयंती मनाई गई।

सभी ग्राम इकाइयों में समाज की मातृशक्तियों द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण और भक्त माता कर्मा की आरती-पूजा की गई।

ग्राम औंरी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू, जिला पंचायत सभापति ने कहा कि समाज की आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाना आवश्यक है। जिस प्रकार भक्त माता कर्मा ने एक महिला होकर केवल साहू समाज ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानव समाज के उत्थान के लिए कार्य किया, उसी प्रकार उनके बताए मार्ग और संदेश को हमें अपने जीवन में धारण करना चाहिए। उन्होंने समाज की मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

विशेष अतिथि जामगांव परिक्षेत्र के अध्यक्ष पारखत साहू ने कहा कि समाज में बढ़ते अंतरजातीय विवाह चिंता का विषय है। आज हमारे बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में और विभिन्न पदों पर सफलता प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन समाज के इतिहास और नियमों की जानकारी नहीं होना चिंताजनक है। सामाजिक बैठकें, कर्मा जयंती और सामाजिक सम्मेलन ही समाज की पाठशाला हैं, जहां युवा पीढ़ी की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। उपाध्यक्षद्वय बेनीराम साहू एवं भानुप्रिया साहू ने कहा कि आज पूरे हिन्दू समाज को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

पूर्व उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, एवं संरक्षक परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव आर डॉ गुलाब साहू ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक आयोजनों की सफलता में मातृशक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे रोकने के लिए समाज को सामूहिक प्रयास करना होगा। पूर्व समय में समाज में युवा योग जागरण महोत्सव प्रारंभ किया गया था, उन्होंने योग को जीवन में उतारने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने 25-26 अप्रैल को ग्राम भरर में आयोजित तहसील स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति की अपील की।

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलश सजाओ प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान समारोह, प्रश्नोत्तरी मंच, एवं रात्रि कालीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जामगांव परिक्षेत्र के वरिष्ठ सलाहकार कामता प्रसाद साहू, नीलकंठ साहू ने कहा कि जामगांव परिक्षेत्र ऊर्जा से भरपूर क्षेत्र है, यहां के पदाधिकारी हमेशा नए विचार के साथ समाज में नवाचार करने का प्रयास करते हैं ।उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे इतिहास में नाम दर्ज हो सके।

परिक्षेत्र के संगठन सचिव लोकेश साहू एवं त्रिवेणी साहू ने कहा कि आज से 1010 वर्ष पूर्व माता कर्मा ने जन्म लेकर समाज की कुरीतियों को दूर किया और अपनी भक्ति से भगवान को खिचड़ी खिलाने का गौरव प्राप्त किया। ऐसे महान व्यक्तित्व की संतति होने पर हमें गर्व होना चाहिए।

इस अवसर पर सरपंच मीनू राकेश शर्मा, उपसरपंच श्रीमती नूतन रूपलाल साहू, जामगांव परिक्षेत्र के संरक्षक किशोर साहू, रविशंकर साहू, पूर्व उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन सरिता साहू, वरिष्ठ सलाहकार हेमलाल साहू अश्वनी साहू, सचिव संतोष साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद साहू, संयोजक युवा प्रकोष्ठ कुलेश्वर साहू , संयोजक न्याय प्रकोष्ठ मनीष कुमार साहू,तहसील प्रतिनिधि टोप सिंह साहू, चमेली साहू प्रचार सचिव, नंदिनी साहू महिला संयोजिका, लक्ष्मी साहू सह सचिव,अंगेश्वर साहू संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ,मीडिया प्रभारी ईश्वर साहू, सदस्य न्याय प्रकोष्ठ द्वारिका साहू, योगेंद्र साहू, परीक्षित साहू, शंभू साहू रमेश साहू, ग्रामीण अध्यक्ष कोमल साहू, रामेश्वर साहू, शोभित साहू, नरेंद्र साहू, दयानंद साहू, सुदर्शन साहू, बुलम साहू जवाहर साहू, वेद प्रकाश साहू ने भी कर्मा जयंती की बधाई देते हुए माता कर्मा के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस दौरान आयोजित सभी इकाई में कर्मा जयंती महोत्स के आयोजन पर विभिन्न प्रकार से सांस्कृतिक,खेलकूद का कार्यक्रम जैसे बच्चो द्वारा डांस, कविता, खुर्शी दौड़, रस्सी खींच का सफल आयोजन रहा!

 

इस दौरान ग्रामीण अध्यक्ष गण एवं अतिथियों के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में समाज के होनहार ग्रामीण बच्चो को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर बच्चों का हौसला बढ़ाया गया।

 

मौके पर प्रमुख रूप से स्थानीय अध्यक्ष गिरजा शंकर साहू, महेश साहू श्रीमती करुणा साहू, यमुना साहू, रवि साहू मनीष साहू राजू साहू टिकुराम नरेंद्र अजय राजेंद्र साहू जितेंद्र साहू, विष्णु साहू, पुनाराम साहू सुनीता साहू, टिकेश्वरी साहू, नामेश्वरी साहू, चंद्रकला साहू, रोहिणी साहू, दुकलहीन साहू, तामेश्वरी साहू केंवरा साहू,रोहित साहू, देवन साहू, पोषण साहू, सीताराम साहू, द्वारिका साहू, चेलाराम साहू, संतु राम साहू, दयालु राम साहू, प्रेमलाल साहू रोशन साहू, पुरुषोत्तम साहू, भुनेश्वर साहू, प्रहलाद साहू, सिरेंद्र साहू, फुल पुरुषोत्तम साहू, रोशन साहू कारपेंटर, भीखम साहू ,भूषण साहू, आकाश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!