ग्राम रूही में 20 मार्च को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम
अम्लेश्वर पाटन। 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम 20 मार्च दिन शुक्रवार को ग्राम रूही में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक लोधी समाज रूही सर्किल पाटन जिला दुर्ग होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ शोभायात्रा बाईक रैली ग्राम-रूही से प्रारंभ कर झीट, कोपेडीह, सांकरा, खम्हरिया, मोतीपुर, जामगांव (एम) भ्रमणकर किये जायेंगे जिनके बाद लोधी समाज की महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिनके बाद कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सामाजिक सदस्यों द्वारा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मंचीय कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किये जाएंगे जिसमें प्रथम सत्र शाम 4 बजे से प्रारंभ होंगे जिसमें मुख्य अतिथि तौर पर सुरेन्द्र कौशिक (जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्ग) डॉ घनश्याम कौशिक (प्रदेश महामंत्री लोधी समाज) श्रीमती नीलम राजेश चन्द्राकर (सभापति जिला पंचायत दुर्ग) श्रीमती कीर्ति नायक (अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन) श्रीमती हर्षा लोकमणी चन्द्राकर (जिला उपाध्यक्ष भाजपा दुर्ग) होंगे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेन्द्र कौशिक (अध्यक्ष-पाटन परिक्षेत्र लोधी समाज) करेंगे। विशिष्ट अतिथि की भूमिका में श्रीमती रेखा अरविन्द जोशी (जनपद सदस्य पाटन) कमलेश कुमार सिंगौर जी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोधी समाज) होंगे।
द्वितीय सत्र संध्या 5 बजे से प्रारंभ होंगे जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन) कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं दूसरे सत्र के विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश्वर वर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोधी समाज) अमर जंघेल (पुर्व प्रदेश महामंत्री लोधी समाज) रामराज वर्मा (सहसंयोजक कृषि प्रकल्प भाजपा छ.ग.) सहित अन्य अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजक समिति में करण सिंगौर (ईकाई अध्यक्ष लोधी समाज रूही) रामचरण कौशिक (उपाध्यक्ष लोधी समाज रूही) रामकुमार सिंगौर (ईकाई कोषाध्यक्ष लोधी समाज रूही) द्वारिका सिंगौर (कुरहा लोधी समाज पाटन परिक्षेत्र) खुमान सिंगौर (दीवान लोधी समाज पाटन परिक्षेत्र) कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।








