झीट परिक्षेत्र में 12 अप्रैल को विशाल कर्मा जयंती का आयोजन, सामाजिक भवन का होगा लोकार्पण, बैठक में लिया निर्णय

अम्लेश्वर। तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत झीट परिक्षेत्र में 12 अप्रैल को परिक्षेत्रीय स्तरीय विशाल कर्मा जयंती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नव निर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसके पश्चात भक्त माता कर्मा की आरती कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा झीट परिक्षेत्र के लिए 30 लाख रुपये की लागत से सामाजिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसका भूमिपूजन 02 अक्टूबर 2023 को संपन्न हुआ था। अब भवन निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिसका लोकार्पण कर्मा जयंती के पावन अवसर पर किया जाएगा।
कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा। प्रथम सत्र में नव निर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप शामिल होंगे और भवन का लोकार्पण का समाज को समर्पित करेंगे। द्वितीय पाली में दुर्ग सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि होंगे। और सामाजिक कार्यकर्ता और दानदाताओ का सम्मान होगा। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गरिमामई उपस्थिति रहेगी।
आयोजन की तैयारी हेतु आयोजित बैठक में परिक्षेत्रिय अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू, उपाध्यक्ष मधुकांत साहू, संगठन सचिव ओमप्रकाश साहू, प्रमुख सलाहकार उमेश कुमार साहू, युवा संयोजक राजू साहू, सचिव टिका राम साहू, रामधार साहू, पीला राम साहू, देवकुमार साहू, शिव साहू, श्रीमती योगिता साहू सहित 18 इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।








